लोकेशन= जिला अनूपपुर एम0पी
जिला अनूपपुर से निर्मला सिंह की रिपोर्ट

127 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र
8 दिव्यांगजनों को मिलेंगे विभिन्न सहायक उपकरण
अनूपपुर 28 दिसम्बर 2023/ गुरूवार को स्व-सहायता भवन पुष्पराजगढ़ में एलिम्को जबलपुर द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए चिन्हांकन शिविर तथा जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा नवीन दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेडिकल बोर्ड से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने हेतु 290 दिव्यांग जनों ने पंजीयन कराया, जिसमें से 82 दिव्यांग जनों का 40 प्रतिशत से अधिक एवं 45 दिव्यांग जनों का 40 प्रतिशत से कम का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। एलिम्को द्वारा कुल 83 दिव्यांग जनों का परीक्षण किया गया, जिसमें से 8 दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हित किया गया।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप