Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 28, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर एवं एसएसपी ने जिला यातायात समिति की बैठक में दिए निर्देश

एडिशनल एसपी श्री ऋषिकेश मीणा ने यातायात प्रबंधन के संबंध में दिया प्रजेंटेशन

ग्वालियर 30 दिसम्बर 2023/ शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिये कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल की उपस्थिति में जिला यातायात समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। एडिशनल एसपी श्री ऋषिकेश मीणा ने प्रजेंटेशन के माध्यम से ग्वालियर शहर में यातायात को और कैसे सुगम किया जा सकता है, इस संबंध में प्रजेंटेशन दिया।
कलेक्टर श्री सिंह ने प्रजेंटेशन के पश्चात निर्देश दिए हैं कि रविवार को सभी संबंधित अधिकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से चिन्हित किए गए वे सभी स्थानों का अवलोकन करेंगे जहाँ पर यातायात सुधार के लिए कार्य किया जाना है। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, आरटीओ, स्मार्ट सिटी, पीडब्ल्यूडी, सेतु विकास निगम, एमपीईबी एवं संबंधित क्षेत्र के यातायात प्रभारी भी शामिल रहेंगे।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने बैठक में यह भी कहा कि प्रमुख चौराहों पर यातायात सुगमता से हो, इसके लिये भी नगर निगम के माध्यम से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वाहनों की पार्किंग के लिए पुख्ता प्रबंध हो। स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम द्वारा तैयार की गई पार्किंग में लोग अपने वाहन पार्क करें, इसके लिये भी विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। प्रमुख मार्गों पर यातायात अवरूद्ध न हो, इसके लिये भी सार्थक पहल की जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल ने बैठक में कहा कि यातायात प्रबंधन के लिये सभी विभागों का सामूहिक प्रयास आवश्यक है। पुलिस के साथ-साथ नगर निगम एवं निर्माण विभाग भी अपनी-अपनी भूमिका यातायात प्रबंधन में सक्रियता से निभाएँ। बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन एवं प्रमुख बाजारों में भी यातायात प्रबंधन के लिये विशेष प्रयास किए जाना जरूरी है।
बैठक में सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती नीतू माथुर, एडीएम श्री टी एन सिंह, एडिशनल एसपी श्री ऋषिकेश मीणा, श्री अमृत मीणा सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी, आरटीओ, ईपीडब्ल्यूडी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।