Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर 04 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी वायुयान से ग्वालियर पधारे। ग्वालियर विमानतल पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये पहुँचे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को दोपहर 2:30 बजे राजकीय विमान द्वारा भोपाल से ग्वालियर पधारे। ग्वालियर विमानतल पर जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अगवानी की।
विमानतल पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, भिण्ड सांसद श्रीमती संध्या राय, गुना सांसद श्री के पी सिंह यादव, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, पूर्व मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विमानतल पर ग्वालियर संभाग के आयुक्त श्री दीपक सिंह, एडीजीपी श्री डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात लगभग शाम 7 बजे ग्वालियर विमानतल से राजकीय विमान द्वारा भोपाल रवाना हुए। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी।