Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 28, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिले में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनेगा भारतीय गरिमा का शीर्ष उत्सव गणतंत्र दिवस
कलेक्टर श्री सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा और अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
दिए निर्देश ग्वालियर की पहचान एवं प्रमुख योजनाओं पर केन्द्रित हों विभागीय झाँकियाँ
ग्वालियर 08 जनवरी 2024/ भारतीय गरिमा के शीर्ष उत्सव गणतंत्र दिवस की वर्षगाँठ सम्पूर्ण देश की भाँति ग्वालियर जिले में भी परंपरागत ढ़ंग से उत्साह, उमंग, हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई जायेगी। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मुख्य समारोह कम्पू स्थित एस ए एफ ग्राउण्ड पर आयोजित होगा। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने मुख्य समारोह की तैयारियों के सिलसिले में सोमवार को बैठक लेकर विभिन्न अधिकारियों को तमाम व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि झाँकियों की थीम ऐसी हो, जिससे ग्वालियर ही पहचान स्थापित होती हो। साथ ही सरकार की उच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं व कार्यक्रमों को भी झाँकियों की थीम बनाएँ। उन्होंने कहा गणतंत्र दिवस समारोह के सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण और आकर्षक हों। साथ ही नए कार्यक्रम भी शामिल किए जाएँ।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरूण कुमार व श्री टी एन सिंह, जिले के सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि संयुक्त परेड की सलामी लेंगे और प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कारगिल शहीदो के परिजनों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जायेगा। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले रंगारंग सांस्कृतिक  कार्यक्रम एवं विभागीय झांकिया समारोह का मुख्य आकर्षण होगी। बैठक में विभागवार झाँकियों की थीम भी तय की गई।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन सावधानी पूर्वक करें और इस बात का ध्यान रखें कि कार्यक्रम राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत व भारतीय संस्कृति पर केन्द्रित हो। उन्होने निर्देश दिये कि सभी तैयारियां गणतंत्र दिवस की गरिमा को  ध्यान में रखकर पूर्ण  की जायें।
गणतंत्र दिवस की परेड में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ स्काउट-गाइड, एन सी सी, कोटवार व शौर्या दल आदि भी कदम ताल मिला सकें इसके लिये इनको भी परेड का नियमित अभ्यास कराया जायेगा। संयुक्त परेड का अभ्यास 15 जनवरी से शुरू होगा।
आकर्षक झांकियाँ निकलेंगी
मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में विभागीय झांकियाँ भी आकर्षण का केन्द्र होंगी। यह झांकियाँ पीएम जन-मन अभियान, म्यूजिक सिटी, सुशासन, वन्य जीवन, सीएम राइज स्कूल, स्टार्टअप, जल जीवन मिशन, वृद्धजन की समस्यायें व उनका निदान, जल प्रदाय इत्यादि सहित शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित होंगी। जिला पंचायत, जेल, कृषि, आदिम जाति कल्याण, वन, शिक्षा, उद्योग, महिला-बाल विकास, पीएचई, नगर निगम, स्मार्ट सिटी स्वास्थ्य, उद्यानिकी, पशुपालन, सामाजिक न्याय विभाग आदि विभागों की झाँकियाँ शामिल रहेंगी।