Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
June 18, 2025

सच दिखाने की हिम्मत


मध्यप्रदेश को यात्रा के दौरान हितग्राहियों को लाभ दिलाने में देश में प्रथम स्थान पर लाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में वीसी के माध्यम से हितग्राहियों से किया संवाद

ग्वालियर और सागर जिले के हितग्राहियों से किया संवाद

यात्रा को सफल बनाने के लिए दिए निर्देश

ग्वालियर 09 जनवरी 2024/ विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली यात्रा है। केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने वाली यात्रा से विकास का कारवां लगातार बढ़ता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात मंत्रालय में वीसी के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिला ग्वालियर और सागर के हितग्राहियों से संवाद के दौरान कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मात्र 50 दिनों की अल्प अवधि में यात्रा के दौरान 10 करोड़ से अधिक लोगो को शासन की योजनाओं का लाभ मिला है। आगामी 26 जनवरी तक समाज को केंद्र की लोकहितकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर की श्रीमती रामा यादव और तोड़ा बाई एवं सागर के श्री कल्याण प्रजापति और श्रीमती सीता प्रजापति से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से केंद्र की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, यात्रा का सुचारू संचालन, योजनाओं के लाभ की सूचना सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत और पीएम किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हे मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से कुशलक्षेम पूछ कर उन्हें सफल और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। साथ ही जिलों के जनप्रतिनिधियों से संवाद कर यात्रा की प्रगति की जानकारी ली। यात्रा के सुचारू संचालन और जन जागरूकता लाने के लिए प्रेरित भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए यात्रा के संचालन में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यात्रा के दौरान जनता में लगातार उत्साह बनाए रखें और उन्हें केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सतत रूप से दे। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहें, इसका विशेष ध्यान रखें। यात्रा की प्रगति की सतत मॉनिटरिंग करें। यात्रा के उद्देश्यों की पूर्ति के लिये पूर्ण समर्पण से कार्य करें और मध्यप्रदेश को यात्रा के दौरान हितग्राहियों को लाभ दिलाने में देश में प्रथम स्थान पर लाएं।
इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, विधानसभा क्षेत्र गुढ़ से विधायक श्री नागेन्द्र सिंह, अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।