
ग्वालियर 09 जनवरी 2024/ त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2023 (उत्तरार्द्ध) के तहत हुए उप चुनाव में ग्वालियर जिले की ग्राम पंचायत बन्हेरी में सरपंच पद पर श्रीमती नीतू विक्रम सिंह विजयी रही हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्री हाकिम सिंह रावत को 166 मतों से पराजित किया। रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार श्री दिनेश चौरसिया ने श्रीमती नीतू विक्रम सिंह को विजयी होने का प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
बन्हेरी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए डाले गए मतों की गिनती मंगलवार 9 जनवरी को जनपद पंचायत घाटीगाँव (बरई) के सभागार में की गई। ज्ञात हो बन्हेरी में गत 5 जनवरी को मतदान हुआ था।

More Stories
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है