Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 28, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

: दर्शन राणा आरएस पुरा, 10 जनवरी! बहुजन समाज पार्टी की तरफ से बुधवार को सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव चकरोही में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती का 15 जनवरी को मनाए जाने वाले जन्म दिवस को लेकर चर्चा की गई! बहुजन समाज पार्टी के सुचेतगढ़ विधानसभा कोऑर्डिनेटर विशन दास भगत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी के जम्मू कश्मीर अध्यक्ष दर्शन राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे! इसके अलावा विधानसभा प्रधान राज कुमार, सचिव रतन लाल टोगा, विधानसभा उप प्रधान राज कुमार सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे! इससे पहले क्षेत्र में पहुंचने पर बसपा के राज्य अध्यक्ष दर्शन राणा का पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से जोरदार तरीके के साथ स्वागत किया गया! बताते चलें बहुजन समाज पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका विधानसभा क्षेत्र का पहला दौरा था! इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी के जम्मू कश्मीर अध्यक्ष दर्शन राणा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की तरफ से 15 जनवरी को बड़ी ब्राह्मणा के अंबेडकर भवन में जन कल्याण दिवस के रूप में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्म दिवस मनाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के जम्मू कश्मीर कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व सांसद राजाराम तथा अवतार सिंह क्रीमपुरिया मुख्य तौर पर हिस्सा लेंगे! इसके अलावा सैकड़ो की संख्या में भी पार्टी कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिवस मनाएंगे! उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह इस दिन समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करें! वहीं बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की और बताया कि बहुजन समाज पार्टी जम्मू संभाग की सभी सीटों पर लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव लड़ेगी! उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश बहुजन समाज पार्टी की तरफ से जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के अलावा लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है! बैठक के दौरान जनक राज हरबंस लाल भगत, अंबेडकर सरमाल, परस राम, लाभ चंद बिट्टू राम, सतपाल तथा महिला इकाई की प्रधान महिंद्रो देवी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।