
सरदारपुर – राजोद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजोद द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर युवा संकल्प मशाल यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरव साहू ,जिला कलामंच प्रमुख अमन कावलिया , नगर अध्यक्ष तेजस अटोलिया , नगर मंत्री भानु मेहता मंचासीन थे। अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद व माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। गौरव साहू ने बताया की स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वामी विवेकानंद जी का दर्शन ही वह कुंजी है जिसके सहारे भारत विश्वगुरु बन सकता है। भारतवर्ष युवाओं का राष्ट्र है , भारतवर्ष का भविष्य युवा वर्ग के ऊपर निर्भर करता है। स्वामी विवेकानंद केवल एक आत्मा ही नही बल्कि एक सोच है ओर हम युवाओं को इस सोच को आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम के पश्चात बस स्टैंड से मशाल यात्रा प्रारंभ हुई , यात्रा में विद्यार्थियों द्वारा उत्साह से भारतमाता की जय , वंदे मातरम के नारे लगाये तथा पोस्टर के माध्यम से विवेकानंद जी के विचारों का संदेश दिया गया । इसके अलावा बैनर के माध्यम से राम मंदिर प्रांत प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर 22 जनवरी को दीपोत्सव पर्व का संदेश दिया गया। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा का पुनः बस स्टैंड पर समापन किया गया। मशाल यात्रा में सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है