

अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट
कटनी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा जागरूकता के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न महाविद्यालय में लर्निंग लाइसेंस कैंप लगाने का सिलसिला जारी है। आज आरटीओ विभाग के द्वारा बहोरीबंद स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय में लर्निंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप के संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ अधिकारी विमलेश गुप्ता ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज महाविद्यालय बहोरीबंद में छात्रों एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ को यातायात के नियमों सड़क पर लगे संकेत की जानकारी देने के साथ ही लर्निंग लाइसेंस का कैंप लगाकर आवेदन लिए गए। कैंप में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता का परिचय देते हुए लाइसेंस के लिए आवेदन दिए। इस दौरान 53 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 27 छात्रों को तत्काल लाइसेंस बनाकर जारी कराए गए।

More Stories
कटनी में 5 अप्रैल को निकलेगी श्री सत्य साई दिव्य रथ की भव्य शोभायात्रा, नगर में गूंजेगा शांति और प्रेम का संदेश
हनुमान जयंती पर श्रद्धा का सैलाब: श्री राम दूत सेना ने किया भव्य भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
सर्वाधिक राजस्व वसूली कर नगर निगम ने रचा नया इतिहास, राजस्व में ऐतिहासिक उछाल वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड वृद्धि, पिछले वर्षों के आंकड़े पीछे छूटे अभियान और नवाचार बने सफलता की कुंजी करदाताओं की जागरूकता से मिला अभूतपूर्व परिणाम रिकॉर्ड वसूली से विकास कार्यो को मिलेगी नई रफ्तार