घानाउमरी विद्युत सेवा कर्मचारी का हुआ भ्रष्टाचार उजागर ✍️विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम घानाउमरी सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले ग्राम आकिया के एक मोहल्ले राजारामढाना जिसमें विद्युत सेवा के लाइनमैन द्वारा खुला भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है किसानों से अवैध तरीके से वसूली करके घरेलू उपयोग वाले ट्रांसफार्मर में कई मोटर पंप के कनेक्शन बाट दिए हैं और कई मोटर पंप बगैर कनेक्शन के अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं अगर कोई उच्च अधिकारी जांच में आता है तो उसे लाइनमैन द्वारा पहले ही बता दिया जाता है कि अधिकारी जांच में आ रहे हैं जिससे घरेलू उपयोग वाली बिजली में बरसात के मौसम में आधी रात में बिजली गुल हो जाती है News24 संवाददाता राजा नंदवंशी के द्वारा उच्च अधिकारी जे ई से बात करने पर आश्वासन दिया गया है कि उस लाइनमैन पर उचित कार्यवाही की जाएंगी


More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग