, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज
कटनी। कुठला थाना क्षेत्र की बस स्टेंड चौकी अंतर्गत एक प्रौढ़ पर कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल कों इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं. जहाँ पर उसका उपचार जारी हैं।
वहीं जानकारी यह प्राप्त हो रही हैं कि प्रौढ़ के साथ हुई घटना लूटपाट के इरादे से की गई थी। पुलिस नें आरोपियों के विरुध्द मामला पंजीबद्व कर मामलें की विवेचना शुरू कर दी हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार कुठला थाना क्षेत्र की बस स्टेंड पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सोमवार की देरशाम लगभग साढ़े 8 बजे एक प्रौढ़ के साथ लूटपाट व चाकू से जानलेवा हमले की घटना घटित हुई है। नदीपार क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय शंकर सिंह पिता राममिलन सिंह चौहान सोमवार की देरशाम चाय पीने के लिए घर से ऊपर की तरफ आया और चाय पीने के वाद फुल्की खाने लगा तभी निहाल, नीरज कोल और लालचंद के भतीजे ने उससे विवाद कर उसके ऊपर स्टील के पाईप और चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवकों ने शंकर के साथ लात घूंसों से मारपीट करने के बाद चाकू से भी हमला कर दिया। बताया जाता है कि बुरी तरह चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी शंकर की जेब में रखी नगदी रकम और अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। घायल शंकर को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने शंकर सिंह चौहान की शिकायत पर निहाल, नीरज कोल और लालचंद के भतीजे के विरूद्ध धारा 394, 323, 324, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

More Stories
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर सांसद वीडी शर्मा का करारा प्रहार, कहा- देश की मातृ शक्ति कांग्रेस सहित विपक्ष को समय आने पर करारा जवाब देगी सांसद श्री शर्मा ने कटनी में सुना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश