कटनी – कलेक्ट्रेट कार्यालय में बुधवार को नगर निगम उप निर्वाचन के दौरान महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 9 के निर्वाचित पार्षद सचिन कुमार बहरे सहित राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 36 के लव साहू का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने नव निर्वाचित द्वय पार्षदों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी, कटनी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, भाजपा पूर्व जिलाअध्यक्ष रामरतन पायल, सुनील उपाध्याय सहित निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
More Stories
सलैया जलाशय मरम्मत कार्य चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, 1 करोड़ 72 लाख की लागत, पटल फीलिंग बिना ही दिखाया पूर्ण, 35 लाख के फर्जी बिलों का आरोप
इमलिया धान खरीदी केंद्र में फर्जी तौल का आरोप, एक ही नाम से तीन गांवों के खसरा नंबर पर तुली धान, नियमों पर उठे सवाल
महाशिवरात्रि पर नीलकंठेश्वर भक्ति धाम में आस्था का सैलाब भोलेनाथ की भव्य बारात में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल