Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

न्यूज़ 24x 7//निर्मला सिंह ब्यूरो चीफ जिला अनूपपुर एम0पी

*पीएम जन मन अंतर्गत मेगा
इवेंट हितलाभ वितरण व
शिविर का आयोजन संपन्न*

अनूपपुर 15 जनवरी 2024/ जनजातीय समुदाय के भावना के अनुरूप विकास योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सतत् रूप से कार्य कर रहे हैं।सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को पीएम जन मन के माध्यम से विशष पिछड़ी जनजातियों को शत प्रतिशत हितलाभ प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ दिलाना हमारा उद्देश्य है।
इस अवसर पर लाइव इवेंट के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान
(पीएम जन मन )के कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। एवं लाइव देखा सुना गया।इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल जनजातीय कार्य विभाग,,लोक स्वास्थ यांत्रिकी,, डाक विभाग,, कृषि उद्योग,,महिला बाल विकास,, खाद्य विभाग,, आजीविका, पशुपालन,, कौशल विकास, विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ विभाग द्वारा स्वास्थ शिविर के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया गया।इस मौके पर आधार कार्ड बनाने के एवं अपडेशन के कार्य का कैम्प भी।आयोजित किया गया।इस अवसर पर शासन प्रशासन के सभी पदाधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहे।