Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अनूपपुर 16 जनवरी 2024/ भारत सरकार और राज्य शासन के निर्देशानुसार अनूपपुर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत पटनाकला, सिंघौरा, औढ़ेरा तथा पोंड़ी-1 एवं जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत पोंड़ी, उमनिया, लालपुर तथा बसंतपुर पहुंची। विकसित भारत संकल्प यात्रा के इन ग्राम पंचायतों में पहुंचने पर शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए। शिविरों में आईईसी वैन द्वारा एलईडी के माध्यम से शासन की विभिन्न संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। इसके अतिरिक्त शिविरों में पूर्व में शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों द्वारा मेरी कहानी-मेरी जुबानी अंतर्गत योजना का लाभ पाने के बाद जीवन में आए बदलावों और आर्थिक उन्नति के बारे में अवगत कराया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए गए, जिनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यक परामर्श और उपचार भी किया गया। साथ ही शिविर में आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।