
कटनी। श्री राम मंदिर अयोध्या में भगवान राम के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा, युवा दिवस, मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 15 जनवरी को नगर निगम द्वारा सुरम्य पार्क में पौध रोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक के द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों से अपील की गई। उक्त आयोजन के दौरान एमआईसी सदस्य सुमन राजू मखीजा, सुभाष साहू, जय नारायण निषाद, उपायुक्त पीके अहिरवार, कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री मोना करेरा सहित निगम के अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

More Stories
सलैया जलाशय मरम्मत कार्य चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, 1 करोड़ 72 लाख की लागत, पटल फीलिंग बिना ही दिखाया पूर्ण, 35 लाख के फर्जी बिलों का आरोप
इमलिया धान खरीदी केंद्र में फर्जी तौल का आरोप, एक ही नाम से तीन गांवों के खसरा नंबर पर तुली धान, नियमों पर उठे सवाल
महाशिवरात्रि पर नीलकंठेश्वर भक्ति धाम में आस्था का सैलाब भोलेनाथ की भव्य बारात में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल