अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट
कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम अमोच स्थित भठिया में बिसात बिछाकर बैठे आधा दर्जन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवकों में जबलपुर व सिहोरा के भी युवक शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम अमोच स्थित भठिया में पिछले कुछ दिनों से जुआ खिलाया जा रहा था। जिसकी जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
जिसमें भोलाराम पिता शीतल प्रसाद बर्मन, उम्र 49 साल, थडरा, थाना स्लीमनाबाद, लल्ली पिता जालिम सिंह कुचवधिया उम्र 37 निवासी धनगंवा थाना सिहोरा जिला जबलपुर, महेन्द्र पिता भंगीलाल पटवा उम्र 46 साल निवासी धनगंवा थाना सिहोरा जिला जबलपुर, गेंदलाल पिता रामगुलाम यादव उम्र 52 साल निवासी धनंगवा थाना सिहोरा जिला जबलपुर, नितेश पिता बालकिशन झारिया उम्र 27 साल निवासी ग्राम सकरी मोहल्ला थाना खितौला जबलपुर व प्रवीण पिता स्वर्गीय जवाहर लाल असाटी उम्र 45 साल निवासी धनगंवा थाना सिहोरा जिला जबलपुर शामिल है। जुआफड़ से मात्र 2300 रूपए की जप्ती पुलिस के द्धारा दर्शाई गई है। जुआरियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन