
➖➖➖➖➖➖➖➖
कार्यक्रम में सभी नागरिकों की उपस्थिति का विनम्र आह्वान
आदरणीय बंधुवर/भगिनी,
जय श्रीराम।
श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम के नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन बालरूप विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी परिवार जिला कटनी द्वारा रविवार, 21 जनवरी 2024 को नगर के हृदय स्थल सुभाष चौक में श्री बजरंग बाल रामायण समाज कटनी के सहयोग से श्री हनुमान चालीसा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया है। प्रभु श्रीराम की भक्ति के माध्यम से संगीतमय श्री हनुमान चालीसा और श्रीराम भजनों से कटनी नगर गुंजायमान होगा। उक्त आयोजन में समस्त जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, समस्त पदाधिकारीगण व स्नेही कार्यकर्ताओं के साथ नगरवासियों की अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति विनम्र आग्रह सहित सादर निवेदित है।
🙏🏻
आपका ही –
दीपक सोनी “टंडन”
जिलाध्यक्ष, भाजपा कटनी

More Stories
सुप्रीम कोर्ट न्यूज़:- हाल ही में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला ने महेंद्र गोयनका से संबंधित एक मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग (recuse) कर लिया है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति पारदीवाला ने मामले पर असंतोष व्यक्त करते हुए टिप्पणी की, “इस केस में कौन हैं महेंद्र गोयनका,” और इसके पश्चात उन्होंने इस प्रकरण की सुनवाई करने से इंकार कर दिया।
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
43 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद तेजभान सिंह सेवानिवृत्त, जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ सम्मान