Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव 20 जनवरी को सागर आयेंगे

जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर

डेढ़ कि.मी. की जन आभार यात्रा और पीटीसी में आभार सभा के बाद करेंगे
संभाग की समीक्षा

सागर जिले के अनेक विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री पद का दायित्व सम्हालने के बाद मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव शनिवार 20 जनवरी को पहली बार सागर आयेंगे। डां. मोहन यादव का दोपहर 12.30 बजे हैलीकॉप्टर से पुलिस लाईन हैलीपेड पर आगमन होगा। जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री डां. यादव की आगवानी करेंगे। हैलीपेड के बाहर मुख्यमंत्री विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भेंटकर ज्ञापन लेंगे। डा. मोहन यादव हैलीपेड के गेट से जन आभार यात्रा में शामिल होगें। जन आभार यात्रा का मार्ग लगभग डेढ़ किलो मीटर का होगा। मुख्यमंत्री की जन आभार यात्रा विवेकानंद चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, चर्च चौराहा, लाल स्कूल, झंडा चौक, काली तिराहा होते हुए एम.एल.बी. तिराहा पहुंचेगी, जहां से डा. यादव पीटीसी मैदान पर आयोजित आभार सभा स्थल पहुंचेगें। जन आभार यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मुख्यमंत्री डा. यादव का बुंदेली परम्परा और संस्कृति के अनुरूप भव्य स्वागत होगा। छात्र-छात्राएं भी उन्हें लाउड स्पीकर प्रतिबंधित करने पर आभार व्यक्त करेंगे। वहीं जैन समाज सहित अन्य सामाजिक संगठन खुले में मांस और अंडा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए धन्यवाद देगें। डा. मोहन यादव दोपहर 1.10 बजे पीटीसी ग्राउंड पर आयोजित आभार सभा को संबोधित करेंगे। वे जिले के अनेक विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे

संभागीय समीक्षा बैठक
आभार सभा के बाद मुख्यमंत्री डा. यादव दोपहर 3 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सागर संभाग की समीक्षा बैठक लेगें। सर्वप्रथम वे आईजी, डीआईजी, कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों के साथ सागर संभाग में कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। दोपहर 3.30 बजे से डा. मोहन यादव विकास कार्यो के संबंध में संभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। संभागीय समीक्षा बैठक के बाद वे पुलिस लाईन स्थित हैलीपेड से हैलीकॉप्टर द्वारा भोपाल रवाना हो जायेगें।
लोकार्पण एवं भूमिपूजन
आभार सभा में मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव सागर जिले के लिए 62.03 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण तथा 10.94 करोड़ के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डा. यादव सागर स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित किये गये 26.80 करोड़ के बस टर्मिनल, 13.87 करोड़ के टं्रासपोर्ट नगर एवं मैकेनिक्स कॉम्पलेक्स, 6 करोड़ के 20 चाईल्ड वेलफेयर सेंटर (आंगनवाड़ी) एवं 42 लाख रूपये से 2 जोनल सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। वे लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित 1.94 करोड़ के कनेरा गोड से मनक्याई मार्ग लंबाई 2 कि.मी. एवं 3.57 करोड़ के लरेठी से तहरोली अब्दापुर मार्ग लंबाई 3.10 कि.मी. तथा नगर निगम द्वारा निर्मित 1.17 करोड़ के मीट मार्केट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के द्वारा निर्मित 8.26 करोड़ के एन.एच से रवारा से बुढ़ना (एमडीआर) मार्ग का लोकार्पण भी करेंगे।
आभार सभा में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा निर्मित किये जाने वाले 10.94 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। इस राशि से अनुसूचित जाति उपयोजना क्षेत्र अंतर्गत 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नरयावली विकासखंड, राहतगढ़ का 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मय 2 एफ, 2 जी. एवं 2 एच टाईप आवास गृहां सहित उन्नयन/निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी होगा
हितलाभ का वितरण
सभा में मुख्यमंत्री डा. यादव शासकीय विभागों की विभिन्न योजनाओं जिनमें उज्जवला, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान कार्ड लाभ प्राप्त हितग्राही, स्वाईल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान एवं टीबी योजना के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे।