




आज होगा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन
सरदारपुर-अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के नियमित राजोद नगर में हो रहे प्रति दिन एक से बढ़कर एक कार्यक्रम नगर में निकल रही प्रभातफेरी, मंदिर को विधुत लाइट से सजाएं जा रहे। नगर की हर गली-मोहल्ले में भगवा झंडों से सजाएं भी गये। राजोद भगवान राम की भक्ति मय हुआ नगर संस्था आजाद -ए- हिन्द द्वारा नगर में प्रसिद्ध भजन मंडली खट्टाली द्वारा भगवान राम के सुप्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम की चित्र पर पुजन अर्चन कर गणेश वंदना के साथ हुई।आधी रात तक चली भजन संध्या। भगवान राम की आरती कर कार्यक्रम का हुआ समापन।आज रात में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें राजोद नगर का गौरव राष्ट्रीय कवि जानीं बैरागी ,सुत्रधार धीरज शर्मा माण्डव,देवकृष्ण व्यास,राम भदावर युपी, नरेंद्र अटल, पंकज प्रसुन, शुभम स्वराज, प्रवीण अन्ने देंगे अपनी प्रस्तुतियां।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप