Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्वास्थ्य ही संपत्ति है

हम फाउंडेशन और आशा हॉस्पिटल का स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न*

102 मरीजों की जांच में 16 मरीजों का शल्य चिकित्सा हेतु चयन*

हताशा और निराशायुक्त माहौल में भी मिली शिविर को अपेक्षित सफलता– परमजीत विज*

जुन्नारदेव-*
बीते लगातार 2 वर्षों से चहूं ओर हताशा, निराशा और उदासी का माहौल की विपरीत परिस्थितियों में हम फाउंडेशन भारत और आशा हॉस्पिटल, कामठी के इस स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों की बड़ी संख्या में उपस्थिति मानव सेवा की दिशा में हम सब को प्रोत्साहित करने की प्रेरणा देती है। उक्त आशय के उद्गार भाजपा के जिला महामंत्री परमजीत विज ने यहां आयोजित विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर में व्यक्त किए। यह बड़े ऑपरेशन एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था हम फाउंडेशन भारत और आशा अस्पताल कामठी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। स्थानीय विद्यादेवी महाविद्यालय में आयोजित इस स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल 102 मरीजों की जांच की गई। इनमें से कुल 16 मरीजों को शल्यक्रिया हेतु चयनित किया गया है। अब इनका ऑपरेशन कामठी स्थित आशा अस्पताल में किया जाएगा। गौरतलब है कि यहां केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का भी इन मरीजों को लाभ प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नपा अध्यक्ष पुष्पा साहू के द्वारा दी गई। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में हम फाउंडेशन भारत के जिलाध्यक्ष हिमाचल ठाकुर, योगेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू जैन, विनोद मालवीय, मनोज दवन्डे, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, प्रिंस साहू, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर आरआर सिंह, अनिल खरिया, यूके नेमा और स्वास्थ्य विभाग के डिमरोनियाजी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हम फाउंडेशन भारत के जिला महामंत्री संजय जैन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सफलता हेतु हम फाउंडेशन भारत की जुन्नारदेव इकाई के अध्यक्ष राहुल अमूल्ये, सचिव विवेक चंद्रवंशी, महिला संस्कृति शाखा की अध्यक्षा शचि शुक्ला, महासचिव प्रियंका अग्रवाल, वर्षा मिगलानी, सरला चौरसिया, श्रीमती आजवानी, सुरेखा जायसवाल, माया सोनी, रजनी तिवारी, जित्तू सूर्यवंशी, विनम्र राजपूत का अथक सहयोग रहा।

आशा अस्पताल के इन चिकित्सकों ने की जांच–*
इस बहुप्रतीक्षित बड़े ऑपरेशन और स्वास्थ्य जांच शिविर में आशा अस्पताल, कामठी के चिकित्सक संजय गड़े, डॉक्टर नावेद, डॉक्टर प्रतिमा बोपचे, देवेंद्र गणवीर, रोशनी खडसे, मृणाल सहारे, और प्रियंका खांडेकर विशेष रुप से जुन्नारदेव पहुंचे थे। इन्होंने यहां पहुंच कर कुल 102 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें से कैंसर के एक, हॉर्ट के चार, स्पाइन के तीन, स्पाइन के दो तथा जनरल सर्जरी के कुल 6 मरीजों को शल्यक्रिया हेतु उपयुक्त पाया गया है। अब इनकी शल्य क्रिया कामठी स्थित आशा अस्पताल में की जाएगी।

2 साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके को दी शुभकामना, डॉ रविंद्र बाथम और सीबी खान का किया सम्मान–*
इस जिले की बेटी सुश्री अनुसुइया उइके के द्वारा पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल के रूप में लगातार 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिए जाने पर उन्हें मंच से शुभकामनाएं प्रदान की गई। इसी अवसर पर हम फाउंडेशन भारत की स्थानीय शाखा के द्वारा दोनों कोरोना कॉल की विपरीत परिस्थितियों में अपने ऊर्जापूर्ण दायित्व निर्वहन के लिए स्थानीय मेडिकल ऑफिसर डॉ रविंद्र बाथम को मंच पर सम्मानित किया गया इसी कड़ी में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत सीबी खान को वैक्सीनेशन के महा अभियान में उनकी सकारात्मक भूमिका के लिए भी सम्मानित किया गया। जुन्नारदेव से दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट