
वरिष्ठ पत्रकार स्व.मोहन शर्मा की स्मृति में छात्रों को छात्रवृत्ति की गई वितरित उमरेठ संवाददाता/पंकज राधेश्याम दुबे/परासिया/उमरेठ/मोरडोंगरी
लोकेशन उमरेठ
प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार स्व.मोहन शर्मा की स्मृति में कक्षा 10 वी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी रोहित भन्नारे तथा द्वितीय स्थान शिवम् प्रजापति को स्व. मोहन शर्मा के पुत्र अधिवक्ता अभिषेक शर्मा द्वारा छात्रवृत्ति वितरित की गई, ग़ौरतलब है कि प्रतिवर्ष वरिष्ठ पत्रकार स्व.मोहन शर्मा की स्मृति में छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की जाती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय समाजसेवी हर्षित चौरसिया,नितिन सोनी,मोहित पवार,अमरदीप सोनी,सुन्दरलाल साहू एवं संस्था प्राचार्य अर्चना भारत,शिक्षिका रमा दीक्षित, ममता नथानियल, सुनीता उईके,शिक्षक कमलेश सूर्यवंशी, रामनाथ यादव, मोहनीश राजपूत,समस्त शिक्षक स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के नेतृत्व मे यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने एक नई कार्ययोजना तैयार की है….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा अनोखी पहल भूमि अधिग्रहण किसानों के हितों की रक्षा करते हुए ही होगा; कोई ज़बरदस्ती नहीं…..
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी ग्रामीण अस्पताल द्वारा अनिश्चित रूप से होने वाली बारिश के वजह से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनहित में व्यापक जागरूकता संदेश….