Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्लग:ग्राम पगारा में पेंच नदी से रेत चोरी कर परिवहन करने वाले ट्रैक्टर को न्यूटन पुलिस ने किया जब्त

जिले में अवैध रेत , कोयला परिवहन और उत्खनन के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनायक वर्मा और अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अवधेश प्रताप सिंह के द्वारा सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में चौकी न्यूटन पुलिस के द्वारा एक रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा गया है। दिनांक 01/02/24 की रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पगारा और बेलगांव के बीच भुजलिया घाट के पास पेंच नदी से नीले रंग के स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर और ट्रॉली में रेत निकालकर बिना रॉयल्टी के परिवहन किया जा रहा है। ऊक्त सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी न्यूटन उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों एसडीओपी श्री जितेन्द्र जाट को अवगत कराकर उनके निर्देशन में टीम गठित कर पेंच नदी में जाकर दबिश दी गई तो एक नीले रंग का स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP28-ZC-1820 और रेत से भरी ट्रॉली पगारा गांव तरफ आते मिली ट्रैक्टर चालक से नाम पता पूछा गया जिसने अपना नाम जगभान सरयाम उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पगारा का बताया और उससे रेत परिवहन करने के संबंध में रॉयल्टी मांगी गई तो उसके पास कोई रॉयल्टी नही होना बताया एवं पेंच नदी से रेत चोरी कर परिवहन करना बताया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर और रेत से भरी हुई ट्रॉली को जब्त करते हुए वाहन चालक और वाहन स्वामी के विरुद्ध चौकी में अपराध क्र 35/2024 धारा 379 IPC, 3/4 लोक संपत्ति हानि निवारण अधिनियम एवं मध्य प्रदेश खनिज नियम 2022 का नियम 19 के तहत अपराध दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, सहायक उपनिरीक्षक आर के बरमैया, आरक्षक अशोक रघुवंशी का योगदान रहा।