कलेक्टर श्री गर्ग ने ईवीएम और वीवीपेट की एफ.एल.सी. की प्रक्रिया देखी



हरदा
आगामी लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए इन दिनों जिला निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाउस में ई वी एम और वीवीपेट मशीन की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जा रही है। यह कार्य गत 29 जनवरी को प्रारम्भ हुआ था, जो लगातार जारी है। सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने वेयर हाउस पहुँच कर एफ.एल.सी. का कार्य देखा और इस कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
हरदा से श्रीराम कुशवाह रहटगांव

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।