*कटनी पुलिस विभाग में 6 सहायक उपनिरीक्षकों के हुए प्रमोशनः एसपी श्री अभिजीत रंजन ने लगाए स्टार, बेहतर कार्य करने की जताई उम्मीद*

कटनी जिले में सहायक उपनिरीक्षक से कार्यवाहक उपनिरीक्षक पद पर पदस्थ 6 पुलिस कर्मचारियों की पदोन्नति हुई है। कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा पुलिस मुख्यालय पीएचक्यू भोपाल से जारी सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक (कार्यवाहक) प्रमोशन सूची के अनुसार जिले में पदस्थ 6 सहायक उपनिरीक्षकों को जिला मुख्यालय कार्यालय में उपनिरीक्षक (कार्यवाहक) पद पर पदोन्नत किया जिला कटनी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव, सहायक उपनिरीक्षक सुदामा प्रसाद दहिया, सहायक उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को, सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार बडगैया व सहायक उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद विश्वकर्मा, सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर तिवारी को एसपी श्री अभिजीत रंजन द्वारा उपनिरीक्षक (कार्यवाहक) पद पर पदभार ग्रहण कराते हुए स्टार लगाए । साथ ही सहायक उपनिरीक्षकों से उपनिरीक्षक (कार्यवाहक) पद पर प्रमोट होते हुए सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। साथ ही बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई

More Stories
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश
कटनी में एससी–एसटी छात्र संघ का प्रदर्शन: मंत्री विजय शाह के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
कटनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार