*आनलाईन फाइलेरिया क्विज प्रतियोगिता के विजेता पुरुस्कृत
*
कटनी। जिले में फाइलेरिया हाथीपॉव जैसी बीमारी के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के द्वारा सामूहिक दवा सेवन कार्यकम एम.डी.ए/आई.डी.ए के दौरान 10 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक ऑनलाईन फाइलेरिया क्विज का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन क्विज सामग्री प्रदाय की जाती है, व 10 आसान से सवालों के जबाब देने होते हैं। यह ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता शासकीय अवकाश के दिनों को छोडकर 10 से 23 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रतिदिन तीन विजेता घोषित होगे। प्रथम पुरुस्कार राशि 500 रुपए द्वितीय पुरुस्कार 300 रुपए व तृतीय पुरूस्कार 200 रुपए रोज विजेताओं को बैंक खाते में प्रदाय किये जावेगे।
इसी तारतम्य में 10 फरवरी 2024 को आयोजित क्विज में तीन विजेता रहे। प्रथम स्थान आशी चौबे (कुलुआ बडखेरा) द्वितीय स्थान रजनी ठाकुर (पुलिस लाईन झिंझरी). तृतीय स्थान कार्तिका लुहार (मटवारा) ने प्राप्त किया।
इसी तरह 12 फरवरी 2024 के क्विज विजेता प्रथम स्थान तरन्नुम निशा (सरसवाही), द्वितीय स्थान सुखवती बडकडे (महगंवा), व तृतीय स्थान अरूणा दीप (कटरिया) ने प्राप्त किया। जिन्हें मंगलवार को कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने नागरिकों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस क्विज में भाग लेकर फाइलेरिया को जाने व कटनी जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग करे।

More Stories
कटनी महर्षि विद्या मंदिर ने बढ़ाई परिवहन सुविधा, टाटा की दो नई बसें शामिल
बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न व वस्त्र वितरण
महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. प्रमोद कुमार वर्मा का आकस्मिक निधन