Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सट्टा कारोबार पर टेकनपुर पुलिस चौकी की कार्यवाही नगदी सहित युवक गिरफ्तार।

डबरा क्षेत्र में चल रहे सट्टा कारोबार की सूचना पर टेकनपुर पुलिस चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह भदोरिया ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर सट्टा कारोबार पर कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची टेकनपुर पुलिस चौकी के स्टाफ ने बाबूराब टी स्टाल के पीछे सट्टा पर्ची लगवा रहे एक युवक को मैं सट्टा पर्ची एवं नगदी सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

वही पर डबरा थाने की टेकनपुर पुलिस चौकी प्रभारी बिजेंद्र सिंह भदोरिया की बात माने तो उनका कहना है, कि मुखबिर के द्वारा उन्हें सूचना मिली थी कि टेकनपुर बस स्टैंड पर बाबूराव टी स्टॉल के पीछे एक युवक सट्टा पर्चियां लगवा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पहुंचने पर सूचना सही पाई गई और एक युवक महेंद्र शाक्य पुत्र चंदन शाक्य को तीन सट्टा पर्ची एवं 840 नकदी के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, वहीं पर चौकी प्रभारी का यह भी कहना है कि किसी भी तरीके का अवैध कारोबार चौकी क्षेत्र में नहीं होने दिया जाएगा और इस तरहाँ के कारोबारियों पर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।