
आष्टा /किरण रांका
सामाजिक समरसता के उद्देश्य को लेकर नगर में पिछले कई दशकों से संचालित सर्व धर्म समिति द्वारा महिला दिवस के अवसर पर आँखों की निशुल्क जाँच और आई डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। समिति की अध्यक्षा डॉ मीना सिंगी ने बताया कि इस केम्प में आनंदम नेत्रालय की टीम वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. अतुल उपाध्याय के साथ अपनी सेवाएं प्रदान करेगी तथा इसमें लोगो को अपने नेत्रदान की घोषणा करने के लिए भी प्रेरित किया जायेगा। आयोजन प्रभारी अतुल जैन सुराणा ने जानकारी दी कि यह कैम्प रविवार दिनांक 03 मार्च को प्रातः 10 बजे से पुष्प विद्यालय मे आयोजित होगा। सर्वधर्म समिति के संरक्षक फादर फ्रांसिस स्कैरिया एवम अध्यक्षा डॉ मीना सिंगी ने सभी नगर वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या मे आकर इस कैम्प का लाभ उठाएं।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया