मुख्यमंत्री ने 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से अंतरित की 1576 करोड़ की राशि


जिले की 3 लाख 83 हजार 331 लाडली बहने हुईं लाभान्वित
सतना 1 मार्च 2024/मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने इस योजना से लाभान्वित 1.29 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 1576 करोड़ की राशि जारी की। सतना और मैहर जिले की 3 लाख 83 हजार 331 महिला हितग्राहियों के खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित की गई है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में सजीव प्रसारण किया गया। सतना जिले में लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को जारी राशि का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में देखा गया। सतना एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सौरभ सिंह, सहायक संचालक श्री श्याम किशोर द्विवेदी, परियोजना अधिकारी श्री अरुणेश तिवारी, श्री पुनीत शर्मा, श्रीमती सीमा यादव सहित लाड़ली बहना योजना के लाभान्वित हितग्राही उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है