ब्रेकिंग समाचार
लोकेशन राजगढ़
दिनांक-02-03-2024.
न्यूज़ हैडलाइन-
श्री प्यारेलाल गुप्ता रा.उ.मा.विधालय राजगढ़ में बालिकाओं को किया साइकिलो का किया वितरण।
समाचार विस्तार से
(माचाड़ीअलवर):- आज दिनांक 02/मार्च/2024 को श्री प्यारेलाल गुप्ता रा०उ०मा०वि०, राजगढ (अलवर) में शनिवार को राज्य सरकार की महत्वाकाक्षी निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश कुमार दुहारिया अध्यक्ष नगरपालिका राजगढ़, व विशिष्ट अतिथि: पार्षद – गौरव कसेरा, धर्मचन्द्र सैनी,धर्मेन्द्र सिंह रैबारी की उपस्थिति में श्री प्यारे लाल गुप्ता रा.उ.मा.वि, राजगढ़ की सत्र 2022-23 व 2023-24 की कक्षा 09 में अध्ययनरत बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने पर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इसके अतिरिक्त ब्लॉक राजगढ़ के विद्यालय पुराना राजगढ को 28, मोतीवाडा विधालय को 33, थाना राजाजी विधालय को 49, कलेशान विधालय को 11, बल्लूपुरा विधालय को 41 व स्थानिय विद्यालय ब्लॉक राजगढ़ को 23 साईकिल वितरित की गई | ब्लॉक राजगढ़ मे कुल 2222 साइकिलों का वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रेमनारायण शर्मा, उप प्राचार्य, शिवराम मीणा, जगदीश प्रसाद, जयराम मीना, व्याख्याता यादराम मीना, हरिराम मीना, रामफुल मीना, सुनीता मीना, अंजुरानी मुखीजा सहित बालिकाएँ उपस्थित रही।


रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461275294

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी