Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन राजगढ़ जिला अलवर
दिनांक-03-03-2024.

रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461275294.

न्यूज़ हैडलाइन

समाचार विस्तार से-
( मांचाड़ी:- रैणी-एक कदम मानवता की ओर! तहसील के पाटन पंचायत के गांव खरखड़ा में स्व. मिथलेश मीणा का आकस्मिक निधन हो गया था। स्व. मिथलेश मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अब उनकी मृत्यु हो जाने से परिवार में उनकी धर्मपत्नी और मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा। स्व. मिथलेश ही इस परिवार का एकमात्र सहारा था और जमीन भी बहुत कम है। गणधारी थानेदार डाबला और सरोज सरपंच साहिबा ने बताया कि परिवार की नाजुक हालात को देखते हुए व बच्चों की शिक्षा दीक्षा को देखते हुए स्व. मिथलेश नाम से सोशल मीडिया पर सहायता मिशन चलाया। इस मिशन में ग्रामवासियों के साथ साथ सर्व समाज नवयुवक हेल्प टीम, सर्व समाज हेल्प टीम राजगढ़ व सर्व समाज के बंधुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर सहयोग करवाया। मिशन में कुल सहयोग राशि 302100 रुपए रही। जो उपस्थित भामाशाहगण, टीम के सदस्यों तथा ग्रामवासियों के द्वारा पीड़ित परिवार को सुपर्द की गई। कुल राशी में से तीनों बच्चियों के नाम 2 लाख 70 हजार रुपए की एफडी करवाने का निर्णय उपस्थित सदस्यों द्वारा लिया गया तथा शेष राशी पीड़ित परिवार को घर खर्च के लिए दिए गए। साथ में स्व.मिथलेश की याद में एक फलदार पेड़ लगाया गया।रामसिंह बडला और नरसी मीना रेलवे जगसोली ने बताया कि इस मिशन में उच्चतम सहयोगकर्ता 15551रू तथा बच्चियों की शिक्षा का पूरा खर्चा सुल्तान मीना व उनकी धर्मपत्नी आशा मीणा डाबला,15000 रू नरेश कविता जयसिंहपुरा बसवा, 11500 रू बजरी कांट्रेक्टर मालाखेड़ा, 11000 रुपए रामकेश मीणा खरखड़ा राज. पुलिस, 11111रू अमर सिंह मीणा पाटन रक्षा मंत्रालय, 5100रू इमरान खान बीकानेर, 5000रू प्रभातीलाल फतेहपुर आदि का रहा। मिशन समापन के अवसर पर कालू फीता सरपंच पलवा, पाटन सरपंच सरोज साहिबा,रामकेश खरकड़ा राज. पुलिस,विशंभर, छोटेलाल,शिवलाल, जगदीश, सतीश, आदि समस्त ग्रामवासियों के साथ-साथ सीमा रमेश डाबला, रामसिंह बडला सर्व समाज हेल्प टीम अध्यक्ष, हंसराज कंदोली, मिट्ठन खोड़ा टीम संयोजक,हरिराम फौजी कॉलेड, ललित फिरोजपुर,अमीचंद कंदोली, कमलेश फौजी अनावडा,मुकेश बमनावत,सुरेंद्र सेक्ट्ररी और रोहिताश कुंडरोली आदि आदि नागरिक व ग्रामवासी उपस्थित रहे।