Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आयोजित ‘‘पुलिस जनसंवाद’’

ग्वालियर। 03.03.2024। माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव जी एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना,भापुसे द्वारा गणमान्य नागरिकों से समय-समय पर संवाद किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में आज रविवार दिनांक 03 मार्च 2024 को दोपहर 12.00 बजे से 02.00 बजे तक मध्यप्रदेश के समस्त जिलों के सभी थानों में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त निर्देशों के परिपालन में ग्वालियर जिले के समस्त थानों में भी नियत दिनांक व समय पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पुलिस जनसंवाद कार्यकम में पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविन्द सक्सेना,भापुसे, पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु,भापुसे एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे तथा अपने-अपने क्षेत्र में अति0 पुलिस अधीक्षक (पूर्व/यातायात/अपराध) श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे, अति0 पुलिस अधीक्षक (उत्तर) श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री गजेन्द्र वर्धमान, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्री अखिलेश रैनवाल तथा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री निरंजन शर्मा एवं एसडीओपी/सीएसपीगण सम्मलित हुए।

पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर के थाना बहोड़ापुर एवं थाना कोतवाली में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सम्मलित हुए। इस कार्यकम में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न व्यवसायों जैसे डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षाविद, व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों, जनसामान्य से जुडी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण आदि को आमंत्रित किया गया। इस जनसंवाद में आमंत्रित व्यक्तियों से उनके निवास के क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण, पुलिस से अपेक्षा, सुरक्षा संबंधी समस्याओं व सुझाव की जानकारी प्राप्त की गई तथा पुलिस कार्यप्रणाली के बारें में उन्हें अवगत कराया गया। उनकी समस्याओं तथा सुझाव पर क्या कार्यवाही प्रस्तावित है इसकी भी जानकारी उन्हें दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों से सुझाव प्राप्त किये और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

एसपी ग्वालियर ने कहा कि यह जनसंवाद जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ने के लिये रखा गया है तथा इस नवाचार का मकसद यह है कि पुलिस और लोगों के बीच में जो दूरियां हैं उसे मिटाया जा सके। इसके अलावा आमजन को पुलिस पर भरोसा होना चाहिए कि पुलिस उनके साथ है। उन्होने कहा कि आपके क्षेत्र में होने वाली छोटी सी छोटी आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को देकर एक सजग नागरिक होने का परिचय देना चाहिए। थाना कोतवाली क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित आमजन द्वारा सायबर फ्रॉड एवं महिला संबंधी अपराधों की ओर पुलिस का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा उपस्थित अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया।

थाना मुरार क्षेत्र में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक (पूर्व/यातायात/अपराध) श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे पुलिस अधिकारियों के साथ सम्मलित हुए और उनके द्वारा आमजन को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सुझाव प्राप्त किये। इस अवसर पर उन्होने आमजन की समस्याओं को भी सुना और उनका शीघ्र निराकरण करने का भरोसा दिया। इसी प्रकार अति0 पुलिस अधीक्षक (उत्तर) श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे थाना हस्तिनापुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री गजेन्द्र वर्धमान, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्री अखिलेश रैनवाल तथा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री निरंजन शर्मा द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र के थानों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आमजन की समस्याओं की सुना जाकर उनका निराकरण किया गया। जनसवांद में संबंधित अनुभाग के नगर पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी द्वारा अपने क्षेत्र के थानों में उपस्थित रहकर उपरोक्तानुसार जनसंवाद का आयोजन कराया गया।