Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान करने के सरल तरीके बताए
चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मिलावट का परीक्षण करके दिखाया
ग्वालियर 04 मार्च 2024/ जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिये विशेष मुहिम चलाई जा रही है, वहीं जन जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान करने के सरल तरीके भी बताए जा रहे हैं। इस कड़ी में सोमवार को चलित खाद्य प्रेक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से कम्पू स्थित शासकीय उमावि टकसाल के विद्यार्थियों और आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को जागरूक किया गया। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने और व्यापक स्तर पर इस प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षक श्री एस के शर्मा ने बताया कि जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से खाद्य पदार्थों की मिलावट का परीक्षण करके दिखा गया है। साथ ही विद्यार्थियों व बच्चों से कहा गया कि वे घर पर भी आसानी से खाद्य पदार्थों में मिलावट का पता लगा सकते हैं। इसके अलावा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से भी जाँच कराई जा सकती है।
इस अवसर पर मानव स्वास्थ्य में फूड फोर्टिफिकेन और आयोडीन युक्त नमक के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही सभी को समझाइश दी गई कि प्लस एफ का नीला निशान वाले आटा, दूध, चावल, तेल एवं नमक का ही सेवन करना चाहिए।