Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सत्संग में घुला फाग का रस शिव भक्ति ने झुमाया

आष्टा /किरण रांका
नगर के मध्य स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर के धर्म सभागार में बीते रविवार को प्रभु प्रेमी संघ का भव्य मासिक सत्संग सम्पन्न हुआ ।
भजन गायन , मंत्रोच्चारण , गुरु स्मरण के साथ ही प्रभु श्रीराम की भक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम में फाग गायन और फूलों की होली का आयोजन भी किया गया । कार्यक्रम में विगत दिवस सल्लेखना पूर्वक समाधिस्थ हुए राष्ट्र संत दिगम्बर जैनाचार्य विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धांजलि दी गयी ।
जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरी जी महाराज द्वारा स्थापित प्रभु प्रेमी संघ का मासिक सत्संग विगत 16 वर्षों से नगर में आयोजित किया जा रहा है । गुरु और गोविंद भक्ति के इस नियमित कार्यक्रम में योग और अध्यात्म पर विशेष ध्यान दिया जाता है ।
रविवार को परम गुरु भक्त मधुसूदन सोनी डिगोड़ा परिवार ने मासिक सत्संग का आयोजन किया था । कार्यक्रम में शास्त्रीय भजन गायक राम श्री वादी ने अपने स्वरचित भजन “जय जय भोले भंडारी तेरा रूप निराला ” से भक्ति रस बिखेरा । नर्मदा प्रसाद मालवीय ने “आओ सखी मेहंदी लगाए” सुना कर सभी को झूमने पर विवश कर दिया वही गणेश राठौर ने अडिग श्रद्धा से सराबोर गीत “जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए ” प्रस्तुत किया । श्रीमती रजनी सोनी ने”मेरे मन मे राम तन में राम रोम -रोम में राम रे ” सुनाया जिस पर महिला श्रद्धालुओं ने नृत्य भक्ति की ।
सदैव की तरह उपस्थित प्रभु प्रेमी जन ने ॐ नाद के साथ गायत्री मंत्र , महा मृत्युंजय मंत्र ,गुरु मंत्र के उच्चारण के उपरांत हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया । सभी भक्तों ने क्रमानुसार गुरु पादुका पूजन करके आरती में भाग लिया अंत मे प्रसादी वितरण की गई सत्संग आयोजक मधुसूदन सोनी , राहुल सोनी , प्रवीण सोनी ने सभी प्रभु प्रेमियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन गोविंद शर्मा ने किया ।