Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – माचाड़ी जिला अलवर राजस्थान
दिनांक-04-03-2024.

रिपोर्टर प्रदीप शर्मा.
मोबाइल-9461275294.

न्यूज़ हैडलाइन-

– समाचार विस्तार से-
(माचाड़ीअलवर):-बृजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी ने मीडिया कर्मी नागपाल शर्मा को वाट्सएप द्वारा बताया कि आप सभी भारतवासि यह जानते हैं कि भगवान श्री राम के परम प्रिय भक्त हनुमान है।लेकिन ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज का हनुमान के रूप में दौसा संभाग प्रभारी हरि सिंह गुर्जर है। संत धर्मदास महाराज ने दोपहर एक बजे आदेश दिया था कि शाम चार बजे तक सभी गौ माताओं को निकाले। सरदार पुरा बनेटा में ग्रामीण लोगों द्वारा गौमाताओं को एक स्कूल में कैद कर दिया था जो दो दिन से भूखी-प्यासी थी। सुबह नौ बजे पिंटू सैनी गौ रक्षक ने सूचना ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज को दी तथा संत धर्म दास महाराज ने दौसा संभाग प्रभारी हरि सिंह गुर्जर और राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश कुमार पारिक को दी। हरि सिंह गुर्जर ने उसी समय अपनी टोंक जिले की टीम को फोन कर सारी जानकारी दी। पहले बीलवा गौशाला को सूचना मिली सूचना मिलते ही संत प्रकाश दास महाराज के सहयोग से गौमाताओं को आजाद करवाया।इस मिशन में एस एच ओ महोदय और गौ रक्षक अरुण शर्मा,सुरेश,महेश बाजार वाले, नारी शक्ति संतोषी शर्मा और राम गोपाल ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर सेवा दी। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने सर्व प्रथम संत प्रकाश दास महाराज का धन्यवाद किया और उसके बाद ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के हनुमान हरि सिंह गुर्जर का आभार व्यक्त किया तथा राम गोपाल की सेवा और भक्ति की सराहना के साथ अन्य सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। भारत देश में केवल एक लक्ष्य होना चाहिए। संगठन कोई भी हो उससे फर्क नहीं पड़ता केवल निस्वार्थ भाव से गौ माताओं की सेवा और रक्षा हो सके। सभी भारतवासियों से अनुरोध है तथा भारत देश के सभी संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षो से अपील है केवल कर्म को प्रधान माने।हम सब मिलकर गौ माता की रक्षा और सेवा करेंगे तभी हमारी गौ माता बचेगी। और इस संगठन के बल पर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा भी दिलवाया जाएगा।