लोकेशन राजगढ़ अलवर
दिनांक 9 मार्च 2024
न्यूज़ 24/7 इंडिया लाइव टीवी न्यूज़ चैनल
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461275294.
राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान
-न्यूज़ हैडलाइन –
-समाचार विस्तार से-
(राजगढ़ अलवर):- देश भर में गौमाता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए जन जागरण एवं जन चेतना अभियान के तहत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मदास महाराज ट्रेन से राजगढ़ पहुंचे क्षेत्रीय गौशाला परिवार के सदस्यों ने उनका गरम जोशी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़े व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली के साथ उन्हें ठिकाना गंगा बांग लेकर आए वहां उनका प्रदेश अध्यक्ष महंत प्रकाश दास महाराज व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुरेश पारीक,उत्तर प्रदेश की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूजा पारीक,प्रदेश संगठन मंत्री हरि सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष नागपाल शर्मा एवं कस्बे के गणमान्य लोगों ने उनका फूल माला व साफा पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब दो घंटे राजगढ़ रुके और गौ शालाओं का निरीक्षण किया जिसमें राजगढ़ माचाड़ी मार्ग पर स्थित नंदी गौशाला,भौरंगी गौशाला, तथा राम भजो वन खंडी गौशाला जाकर निरीक्षण कर गौ सेवा के प्रति संतोष व्यक्त किया। उन्होंने पत्रकार से बातचीत करते हुए कहा कि गोमाता को केंद्र सरकार राष्ट्र माता घोषित करें जिसके लिए 10 मार्च को प्रातः 10:00 बजे अपनी इच्छा अनुसार सांकेतिक भारत बंद में सहयोग करने की अपील की एवं गौ माता के प्रति आस्था व्यक्त करने का सुनहरा अवसर बताया इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष महंत प्रकाश दास महाराज ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में गौचर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को कहां की राज्य सरकार प्रदेश में गौचर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाए एवं गौ माता पर अत्याचार करने वालों के विरुद्ध विधेयक बनाए और कानून लेकर आए जिससे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिले और गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करें। इस दौरान बृजवासी गौरक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्मदास महाराज,राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश पारीक,राष्ट्रीय महिला मोर्चा संगठन मंत्री पूजा पारीक,राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री हरि सिंह गुर्जर,जिलाध्यक्ष नागपाल शर्मा,जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पाराशर, जिला महामंत्री रजनीकांत पटेल, उमाशंकर दास उर्फ़ गुड्डू महाराज, गौ सेवक यश शर्मा,बाबा पंडित त्रिलोक तिवारी, प्रेमनाथ धामाणी, बाबूलाल शर्मा,विकास शर्मा डांगरवाड़ा,गजानंद शर्मा,संस्कार सैन सहित काफी संख्या में गो सेवक उपस्थित रहे।
More Stories
नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा ने सौंपे हितग्राहियों को संबल अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव
आष्टा जूनियर त्रिकोणीय सीरीज लेदर बॉल क्रिकेट का हुआ समापन