
सरदारपुर- राहुल राठोड़
सरदारपुर- राजोद महाशिवरात्रि पर्व पर शहर भर में जगह-जगह विभिन्न आयोजन हुए। सुबह से शिवालयों में रही भीड़ शाम तक मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। नगर के मंदिरो को विधुत लाइट से शिव मंदिरों सजाया गया था। मंदिरों पर सुबह 5 बजे से भक्तों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी, जो कि देर शाम तक जारी रही। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस महापर्व के अवसर पर धुमालेश्वर महादेव मंदिर बस स्टैंड में शिव परिवार की स्थापना की गई भोलेनाथ का आकृषक श्रंगार किया गया था,श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर बस स्टैंड पर भी बर्फ़ की शिवलिंग बनाकर आकृषक श्रंगार किया गया था , श्री पुर्णेश्वर महादेव मंदिर (MPEB) रानीखेडी पर भी भोलेनाथ का आकृषक श्रंगार किया गया। श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पर भी आरती कर महाप्रसादी का वितरण हुआ,रामोलो धाम आश्रम। थाना परिसर राजोद में स्थित शिव मंदिर को भी सजाया गया । वटेश्वर महादेव मंदिर पर भी भोलेनाथ का आकृषक श्रंगार किया गया था।वही नगर के सभी शिव मंदिरों पर भगवान भोलेनाथ का आकृषक श्रंगार कर मंदिरों को सजाया गया था।महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर के समस्त मंदिरो में फरियाली खिचड़ी व दुध की प्रसादी वितरण किया गया। जिसमें सैकडों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य का लाभ लिया। जहां मंदिरों में श्रद्धालुओ की लंबी कतार थी जिनके द्वारा, बिल्व पत्र, आम, गेंहू की बाली, चने, शहद, बेर, धतुर, कनेर के फूल, सेव, केला,अंगुर ,नारियल, इत्यादि को पूजा के थाल में सजा कर भोलेनाथ की पुजन अर्चन कर अभिषेक किया गया ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है