पटली मोड स्थित प्राचीन कुआं वाला मंदिर में विशाल भंडारे का किया गया आयोजन विजयपुर, 9 मार्च! महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्राचीन कुआं वाला मंदिर पटली मोड में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया! इस मौके पर एसडीएम विजयपुर महेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे जिन्होंने इस विशाल भंडारे की शुरुआत करवाई! इस मौके पर महंत श्री गोपालानंद जी महाराज विशेष तौर पर मौजूद रहे जिन्होंने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया! इस मौके पर महंत गोपाल आनंद जी महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर आज प्राचीन मंदिर में विशाल भंडारा आयोजित किया गया है। जिसमें काफी संख्या लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया है। इस मौके पर एसडीएम महेश शर्मा ने सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की मुबारकबाद दी और कहा कि महंत गोपालानंद जी महाराज की तरफ से हर वर्ष इस तरह के भंडारे का आयोजन किया जाता है! इस मौके पर अन्य लोग भी मौजूद रहे!

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है