Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा में BJP की स्ट्राइक: कांग्रेस के दो पूर्व मंडलम अध्यक्ष सहि‍त 17 जनपद सदस्‍य भाजपा में शामि‍ल


अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट

कटनी में भारतीय जनता पार्टी BJP ने आज जि‍ले में कांग्रेस के खि‍लाफ एक और जोरदार स्ट्राइक की है। जि‍ला अध्‍यक्ष दीपक टंडन, वि‍धायक प्रणय पांडे जी के नेतृत्व में आज बहोरीबंद के लगभग सभी जनपद सदस्य, बहोरीबंद ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पटेल सहित कई नेताओं ने भोपाल प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष से पार्टी की सदस्‍यता ली।
जि‍ला अध्‍यक्ष दीपक टंडन ने बताया कि‍ बहोरीबंद वि‍धानसभा के अनेक वि‍भि‍न्‍न दलों के कार्यकर्ता कांग्रेस के नेता जनपद सदस्‍य आदि‍ ने संगठन की नीति‍ और रीति‍ पर वि‍श्‍वास जताते हुए भाजपा परि‍वार में शामि‍ल हुए।

बहोरीबंद वि‍धायक प्रणय पांडे ने सभी का स्‍वागत करते हुए कहा कि‍ क्षेत्र के विकास एवं राष्ट्रवाद की कल्‍पना भारत को परम वैभव तक ले जाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व से यह सभी नए सदस्‍य प्रभावि‍त हैं। आज सम्‍मान पूर्वक प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष सभी ने सदस्‍यता ली।

सदस्‍यता लेने वालों में जया पुष्‍पेंन्‍द्र सि‍ंह सेंगर जनपद सदस्‍य प्रवीण कुमार यादव जनपद सदस्‍य मालती महेंन्‍द्र हल्‍दकार, जनपद सदस्‍य भारती अनुज ठाकुर, जनपद सदस्‍य सुरेन्‍द्र सि‍ंह गौंण, जनपद सदस्‍य रोहि‍त सि‍ंह, जनपद सदस्‍य रमेंश पटेल, जनपद सदस्‍य प्रति‍भा रानू यादव, जनपद सदस्‍य संजो बंटी ठाकुर, जनपद सदस्‍य गीता कमल सि‍ंह लोधी, जनपद सदस्‍य पुष्‍पा कष्‍ण दुबे, जनपद सदस्‍य माया नरेश कुशवाहा, जनपद सदस्‍य नंद कि‍शोर जयसवाल, जनपद सदस्‍य मंजो रवि‍ झारि‍या, अनि‍ल प्रताप सि‍ंह पूर्व मंडलम अध्‍यक्ष कुआं , अभिषेक नायक पूर्व मंडलम अध्यक्ष छपरा , अनुरोध कुमार दुबे, संतोष लोधी ब्‍लाक कांग्रेस अध्‍यक्ष, अजय सि‍ंह राठौर सरपंच, वि‍नय सि‍ंह परि‍हार पूर्व शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक आदि प्रमुख रूप से शामि‍ल हैं।