लोकसभा निर्वाचन-2024

ग्वालियर 16 मार्च 2024/ लोकसभा आम निर्वाचन की घोषणा के साथ ही ग्वालियर जिले में सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर ग्वालियर शहर सहित जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अलग-अलग दलों ने पहुँचकर यह कार्रवाई शुरू की। ग्वालियर शहर में शासकीय परिसम्पत्तियों सहित विभिन्न जगहों से बैनर, पोस्टर व होर्डिंग इत्यादि हटाने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई अभियान बतौर पूर्ण करें।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप