
ग्वालियर दिनांक 16.03.2024 । पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरारी ईनामी बदमाशों की धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में ग्वालियर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्राइम ब्रांच के अप0क्र0- 74/23 के पीएचई घोटाले में फरार इनामी आरोपी इंदौर में फरारी काट रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक शहर(उत्तर) श्री षियाज़.के.एम,भापुसे के द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर उक्त फरारी इनामी आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एएसपी अपराध श्री आयुष गुप्ता,भापुसे एवं डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच ग्वालियर निरी. अजय सिंह पंवार के द्वारा क्राईम ब्रांच की एक टीम को उनि0 महावीर सिंह के नेतृत्व में इंदौर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये अनुसार इंदौर में सिंगापुर सोसायटी के पास से उक्त आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसके द्वारा उक्त अपराध में संलिप्त होना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को थाना क्राइम के अप0क्र0-74/23 के प्रकरण में विस्तृत पूछताछ हेतु ग्वालियर लाया गया। आरोपी पीएचई विभाग में क्लर्क के पद पर पदस्थ था जिसके द्वारा अब तक की जॉच में 18 करोड़ 90 लाख रूपये का पीएचई के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मिलकर गवन करना पाया गया है। आरोपी के द्वारा गवन की राशि से होटल एवं भवन सामग्री के व्यवसाय में पैसे का दुरूपयोग करना बताया है एवं आरोपी ने अपने रिश्तेदारों व नौकरों के खातों में भी धनराशि का ट्रांजेक्सन भी किया गया है तथा ऐसे खातों की जानकारी सामने आयी है जिसमें आरोपी द्वारा धोखाधडी पूर्वक खाताघारकोें की जानकारी के बिना राशि का ट्रांजेक्सन किया है। उक्त प्रकरण में अभी तक पीएचई विभाग के पॉच अधिकारी व कर्मचारी पूर्व में पकड़े जा चुके है जो वर्तमान में जेल में हैं। पकड़ा गया आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था जिसे क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तार करने के लगातार प्रयासरत थी। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 2500/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था। पकड़े गये आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उक्त प्रकरण के संबंध में गवन की गई राशि केे संबंध में गहनता से पूछताछ कर जानकारी एकत्रित की जा रही है।
सराहनीय भूमिका:- उनि0 महावीर सिंह(थाना अपराध), आर0 प्रमोद शर्मा(थाना अपराध), अनूप गुर्जर(थाना पुरानी छावनी), कुलदीप तोमर (थाना हजीरा), अजय राठौर, हेमन्त चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप