*ओबीसी महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, वेलवेदर इंटर नेशनल स्कूल की मान्यता रद्द करने की रखी मांग*
…………………………………….
बिग ब्रेकिंग : कटनी ओबीसी महासभा के सदस्यों ने वेलवेदर स्कूल फीस घोटाले की जांच किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर कटनी के नाम एसडीएम ऑफिस पहुंच कर दिया आवेदन पत्र।
ओबीसी महासभा द्वारा दिए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि वेलवेदर इंटर नेशनल स्कूल प्रबंधन द्वारा गरीब, दलित, पिछड़ा, वंचित बच्चे जो आरटीई के तहत उक्त स्कूल में पढ़ते है उनके अभिवावकों से टूशन फीस, बस किराया फीस, जैसी गतिविधियों के रूप में लाखों रुपए वसूले जाते हैं जो कि अपराध की श्रेणी में आता है।
ओबीसी महासभा ने वेलवेदर स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग के साथ साथ स्कूल प्रबंधन द्वारा वसूले गए लाखों रुपए अभिवावकों को वापिस करवाने की मांग भी की है। ओबीसी महासभा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर से ऐसी कार्यवाही की मांग की है जो जिले में नजीर बने।
इस दौरान रामेश्वर लोधी, राजकुमार राव, मोहित उपस्थित रहें।



…………………………………….
More Stories
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका