Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा –

आष्टा/किरण रांका
बीते दिवस स्थानीय गीतांजलि गार्डन ने महिलाओं के अंतर्राष्ट्रीय इनर व्हील सोशल क्लब का पूर्ण सादगी के साथ एक भव्य सम्मान समारोह और स्नेह भोज कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में शहर के सभी सम्मानित पत्रकार गण और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत जनों का भी सम्मान किया।
कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक 304 के प्रेसिडेंट श्रीमती बीना शाह बतौर चीफ गेस्ट होकर शामिल हुई, उनका सम्मान क्लब की अध्यक्ष श्रमती जयश्री शर्मा ने माला पहनाकर और साफा पहनाकर किया उपाध्यक्ष रीना शर्मा सेकेट्री संगीता सोनी कोशा अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना सोनी एडिटर सीमा बैरागी ने भी किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप ने नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा, भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुवात भगवान गजानन के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वा क्लब की प्रार्थना कर हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा में कुमारी दिव्यांका शर्मा और उनकी सहयोगी ने क्लासिक नृत्य कर भगवान की आराधना की शानदार प्रस्तुति दी।
स्वागत सम्मान में बेला में क्लब की अध्यक्षा श्रीमती जयश्री शर्मा ने मुख्य अतिथि वीना शाह को साफा और माला पहना कर क्लब की कॉलर पहनाकर सम्मानित किया। वही क्लब की अध्यक्षा श्रीमती जयश्री शर्मा को सचिव संगीता सोनी ने विधिवत क्लब की कॉलर पहनाई ।आयोजन में शामिल हुए विशेष अतिथि के रूप में वीना शाह के पति श्री अतुल शाह का भी आत्मीय सम्मान किया । कार्यक्रम में क्लब की ओर से स्वागत भाषण अध्यक्षा श्रीमती जयश्री शर्मा ने देकर सभी का अभिवादन किया, तत्पश्चात, क्लब की सचिव श्रीमती संगीता सोनी ने वर्ष भर क्लब द्वारा किए सामाजिक कार्यों और विशेष प्रोजेक्टों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया । साथ ही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और डिस्टिक चेयरमैन वीना शाह के जीवन का परिचय देते हुए संगीता सोनी ने बताया कि वीना शाह का जन्म केरल में हुआ और खंडवा के बिजनेस में अतुल शाह से परिणय सूत्र में बंध कर खंडवा में अपने पति जे साथ बहुत मेहनत और संघर्ष के साथ कर्मशील रही वीना शाह आज एक सफल बिजनेसमैन की पत्नी होकर क्लब के डिस्टिक चेयरमैन का पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन कर रही है,। अपने संबोधन में श्रीमती शाह
ने कहा की आष्टा क्लब ने बहुत अच्छे पोरजेक्ट किए जो बेटियों के लिए गुड टच बेड टच का जो प्रोजेक्ट किया उस बेटी को फायदा हुआ,सोलर लाइट के बारे में उन्हें बताया और कहा की आज के युग में प्रकृति ने जो हमे दिया है, उसका लाभ हमे लेना चाहिए , सोलर लाइट व्यवस्था के माध्यम से हम प्रकृति का लाभ लेकर अपने शहर में आवश्यकता अनुसार उजाला कर सकते है, आज सोलर लाइट की उपयोगिता अति आवश्यक है,।
प्रसिटेंट बीना जी शाह के हाथो कार्यक्रम के दौरान भी एक मुख्य प्रोजेक्ट करते हुए क्लब ने समाज की एक निर्धन महिला मंजू विश्वकर्मा को सहयोग करते हुए कपड़े धोने की सेमी आटोमेटिक वाशिंग प्रदान की।। कार्यक्रम में नए को सदस्यों पिन लगा कर क्लब में ज्वाइन कराया । कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पधारे नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा को क्लब की ओर से एक ज्ञापन भी दिया गया जिसने प्रमुखता से मांग रखी गई की शहर में एक वृद्धा आश्रम खोला जावे । कार्यक्रम ने उपस्थित सभी सामाजिक समाज सेवी जनप्रतिनिधि, सभी पत्रकार जनों जा माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया । नगर पालिका प्रतिनिधि राय सिंह जी मेवाड़ा जनपद अध्यक्षा दीक्षा सोनू गुणवान, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा beoअजब सिंह जी राजपूत , , बी आर, सी सी तरुण बैरागी, शिक्षा समन्वयक अनिल श्रीवास्तव, मंडी सचिव प्रवीण चौधरी, अल्फा पैथोलॉजी लेब के संचालक और समाजसेवी राहत अली, पार्षद तारा कटारिया ,पार्षदअंजली चौरसिया, ,एडवोकेटअनीता यादव, ,एक्स आर्मी संतोष जी शर्मा , गो शाला अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह ,उपाध्यक्ष संजय जी सुराणा , एडवोकेट और वरिष्ठ समाज सेवी नगीन चंद जी जैन , हाल ही ने मां वैष्णव देवी की लगभग 1800 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले और समाजसेवी वीरेंद्र कुमार राठौर, के साथ साथ। सम्मानित पत्रकार सुशील संचेती जी, कमल जी पांचाल , श्रीमती किरण जी राका ,दिनेश जी शर्मा नवीन जी शर्मा धनंनजय जी जाट,कृष्ण पटेल, संजय जी जोशी , निलेश शर्मा, गणेश दुबे, आदि का भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय सम्मान किया। क्लब के सभी मेम्बर के श्रीमानो का भी सम्मान किया ।कार्यक्रम में क्लब के मेंबरों में श्रीमती विद्या खंडेलवाल,सरोज पालीवाल , जया बोहरा ,प्रतिभा नागर ,सुनीता नागर,हेमलता सोनी, किरण पारख, सुधा सेठिया, अर्चना सोनी ,आशा सोनी,सुनीता सोनी जूली वैष्णवी ,श्रद्धा पालीवाल, गीता सोलकी,दीपिका सोनी,मंदा कासलीवाल,पदमा कासलीवाल,डाक्टर शाइनी अंजुम,दीपा पारख़, आरती शर्मा आदि उपस्थित रही, कार्यक्रम के अंत में आभार क्लब की उपाध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा ने किया,और मंच संचालन डॉक्टर चंद्रा जैन ने किया ।
कार्यक्रम के पश्चात क्लब की सभी सदस्यों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाए दी।