Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रेकिंग समाचार दोनों
लोकेशन- ग्राम माचाड़ी, जिला अलवर राजस्थान
दिनांक 18 मार्च 2024
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461275294
राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान
– न्यूज़ हैडलाइन-
माचाड़ी कस्बे में मनाया भव्य श्री श्याम महोत्सव।

– समाचार विस्तार से –
(माचाड़ीअलवर):- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में ईशवाना की ओर जाने वाले सड़क मार्ग स्थित हनुमान मंदिर पर युवा श्याम सेवा समिति के तत्वाधान में तथा समस्त श्याम प्रेमियो के सहयोग से द्वितीय भव्य श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले 17 मार्च के दिन सुबह नंगेश्वर धाम आश्रम माचाड़ी कस्बे से भव्य कलश यात्रा एवं निशान यात्रा बैंड बाजे की धुन पर निकली गई। कलश यात्रा एवं निशान यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। 251महिलाएं सर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। कलश यात्रा के दौरान, कलश यात्रा के साथ रथयात्रा में बैठकर बाबा श्याम ने नगर भ्रमण किया और ग्रामीणों के द्वारा कलश यात्रा का जगह जगह स्वागत कर पुष्प वर्षा की गई और जगह-जगह ठंडे मीठे शरबत पानी की व्यवस्था की गई। श्याम भक्त गुलाल से होली खेलते हुए व नाचते गाते हुए व बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके बाद रात्रि 8:00 बजे माचाड़ी युवा श्याम समिति के अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा द्वारा पूजा अर्चना की गई उसके बाद आमंत्रित कलाकार कमलेश तिवारी आभानेरी ने मणिहारी का भेष बनाया श्याम चूड़ी बेचने आया का भजन गाकर,व रोशनी शर्मा ने मेरो लागयो मुरलिया वालों भजन गाकर ओर जे.के.चौधरी बांदीकुई ने-हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं भजन गाकर, तथा आशीष शर्मा अलवर ने भी एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया कलाकारों के द्वारा रात्रि से सुबह 4:00 बजे तक बाबा श्याम के भजनों का गुणगान किया गया उसके बाद बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया और बाबा की छप्पन भोग झांकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण कर श्याम भक्तों व गौ भक्तों द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।