*कलेक्टर दरबार तक पहुंची सरपंच की शिकायत, पंच ने लगाए गंभीर आरोप*
…………………………………….
कटनी . कटनी जनपद के के ग्राम पंचायत कन्हवारा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहा ग्राम सरपंच पर स्वयं के रुतबे, दम पर 8 एकड़ भूमि पर बने तालाब को खोदने की अनुमति अपने लेटर पैड में बकायदा अनुमति देकर उत्खनन कराया जा रहा है।
वार्ड नंबर 1 के पंच रमेश लोधी ने कलेक्टर को दिए शिकायत पत्र में बताया है कि शिव मंदिर समीप तालाब में लाखों टन “आयरन ओर ” खुदवाया गया है।
पंच ने आरोप लगाया है की बिना पंचायत बैठक व ग्राम पंचायत पंचों की सहमति से ये अधिकार सरपंच को किसने दिए। रमेश लोधी ने इसकी शिकायत ग्रामीण पंचायत मंत्री को भेजी है जिसमे सरपंच पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।
उल्लेखनीय है विगत कई दिनों से कन्हवारा ग्राम पंचायत सरपंच विवादों के घेरे में है अभी हाल ही में ग्राम पंचायत वार्ड नंबर 8 के पंच ने भी सरपंच साथी पर सरकारी जमीन बेचने जैसी गभीर मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी कुठला को शिकायत पत्र दिया हैं जिसकी जांच भी चल रही है।


…………………………………….
More Stories
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका