*वेलवेदर स्कूल अब वापिस करेगा अभिवावकों को फीस, कलेक्टर का चला चाबुक*
…………………………………
कटनी. वेलवेदर इंटर नेशनल स्कूल में आरटीई (RTE) के तहत पढ़ने वाले गरीब बच्चों के अभिवावकों की लिए राहत भरी खबर है। और जिले के भ्रष्ट स्कूलों के लिए बुरी खबर है।
उल्लेखनीय हैं कि वेलवेदर स्कूल कटनी द्वारा आरटीई योजना में भर्ती हुए गरीब बच्चों के अभिवावकों से टूशन फीस, बस किराया फीस, के नाम 17500 रुपए की अवैध वसूली की जा रही थी जिसे “दैनिक उज्ज्वल समाचार” ने एक मुहिम चलाकर इस खबर को लगातार प्रकाशित किया था जिसके परिणाम स्वरूप जिला कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने संज्ञान लेते हुए उक्त स्कूल के खिलाफ जांच शुरू करवा नोटिस जारी कर आरटीई योजना के तहत स्कूल में दाखिल हुए बच्चों के अभिवावकों से वसूली गई फीस की जानकारी 5 दिनों में तलब की गई है।
*इनका कहना*
वेलवेदर स्कूल प्रबंधन से बच्चों की नाम लिस्ट की जानकारी मांगी गई थी जिसमे उन्होंने हमे पूरे बच्चों की जानकारी नहीं दी है केवल 2 बच्चों से फीस लेने स्वीकार्य किया गया है और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दुहराने की बात भी प्रबंधन द्वारा कही गई है। अभिवावकों से ली हुई फीस रिफंड भी होगी साथ ही भविष्य में ऐसी गलती भी न करने की बात कही है। और रही स्कूल की मान्यता रद्द करने तो गंभीर अनियमितता में यह कार्यवाही की जाती है, शीर्ष अधिकारियों को कार्यवाही से अवगत करा दिया गया है।
*बीआरसी मनोज गौतम कटनी*


…………………………………
More Stories
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका