*लोकेसन कटनी*
*नशेड़ियों को बस में भर लाई कुठला पुलिस*
रिपोर्टर संदीप शर्मा कटनी
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला पुलिस द्वारा शराब पीने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की गई है । थाना कुठला पुलिस द्वारा आज दिनांक 18.03.2024 को ग्राम कन्हवारा एवं लमतरा हाईवे के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोगो को पकड़ा और बस में भरकर थाना ले आई । मौके पर खड़े लोगो का कहना था कि जैसे ही पुलिस ने कन्हवारा शराब दुकान के पास रेड की कार्यवाही की सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे लोगो में अफरा तफरी मच गई कुठला पुलिस की टीम ने घेरा बंदी कर शराबियों को पकड़ा और बस में भरकर थाना ले आए जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि “जिन नशेड़ियों के परिवार के सदस्यों का वश नही चलता उनके लिए पुलिस की इसी तरह की बस चलती रहेगी” । कुठला पुलिस की इस प्रकार अनोखी कार्यवाही पर पूरे इलाके में प्रशंसा हो रही है ।
संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक सौरभ कुमार सोनी, विनोद सिंह, के.के. सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्याम नारायण सिंह, रवि शुक्ला, प्रधान आरक्षक विद्यानन्द मिश्रा, नन्द किशोर, रामेश्वर सिंह, अजय यादव, शिवशंकर दुबे, दिवाकर ओझा, राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, महिला प्रधान आरक्षक सविता तिवारी, आरक्षक सतेन्द्र यादव, अजय पाठक, विनोद मार्को आदि थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही!

More Stories
सीधा संवाद, सीधा समाधान: महापौर की पहल से बढ़ा जनविश्वास महापौर जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक सक्रियता,त्वरित निराकरण से नागरिकों को मिली राहत
कटनी में ‘चक्रवृद्धि जल कर’ पर बवाल: नागरिकों ने बताया असंवैधानिक, वापसी की उठी मांग
अवैध कॉलोनी निर्माण पर निगम प्रशासन की सख्त कार्रवाई* वार्ड क्रमांक 45,अमीरगंज में अवैध कालोनी की निर्मित संरचनाओं पर चली जेसीबी निगम प्रशासन का स्पष्ट संदेश—नियमों से समझौता नहीं