*दखल: दान में दी गई जमीन पर बने धर्मशाला को बेचने का मामला, वंशजों को न्याय की आस*
—————————————
कटनी. कन्हवारा में चौधरी समाज के कार्यों के संचालन हेतु गांव के कुशवाहा समाज ने पूर्व में संपति दान की थी जिसमे धर्मशाला भी बनी थी को लाखों के भाव में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। चौधरी समाज को झांसा देकर जमीन, धर्मशाला को खरीद फरोख्त कर ध्वस्त करके हड़पने का पहला मामला है। जानकारी अनुसार कस्बे के शंकर चौराहे में चौधरी धर्मशाला को ध्वस्त करने के बाद नई नई दुकानें बना मोटी रकम कमाई जा रही है। लाखों की जमीन धर्म शाला, को बेचने की प्रक्रिया का दानदाता के वंशजों व चौधरी समाज के युवाओं ने कड़ा विरोध जताया है।
दैनिक उज्ज्वल से बात के दौरान दानदाता के पंती केशव कुशवाहा ने बताया की हमारे परदादा ने यह जमीन चौधरी समाज को धर्मशाला बना के दान में दी थी, जिससे चौधरी समाज के लोगों के शादी विवाह व अन्य सामाजिक कार्य धर्मशाला से किए जाते थे रामलीला भी आता था तो सभी पात्र वही धर्म शाला में रुकते थे जिसे अब ट्रस्ट के लोगों ने बेच दिया है।
वही चौधरी समाज के युवाओं ने भी इस मामले पर कड़ा ऐतराज जताया है। सुनील चौधरी ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है की धर्मशाला को हमारे समाज के सुपर्द करें। साथ ही राकेश ने बताया उनकी वे बचपन से देखते आए है कि धर्मशाला में शादी विवाह होते थे, साजिश रच कर जमीन, धर्म शाला को बेचा गया है।



More Stories
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका