Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*अपराध* *ट्रेन में चोरी के मामले मे दो शातिर बदमाश चढ़े जीआरपी पुलिस के हत्थे, यात्री ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन से भी अधिक घटनाओं को दिया था अंजाम, एक लाख से अधिक का माल बरामद*

*अपराध*
*ट्रेन में चोरी के मामले मे दो शातिर बदमाश चढ़े जीआरपी पुलिस के हत्थे, यात्री ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन से भी अधिक घटनाओं को दिया था अंजाम, एक लाख से अधिक का माल बरामद*

कटनी। आचार संहिता व होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए प्लेटफार्म व चलित ट्रेनो, व आउटरों मे यात्रियों के साथ हो रही चोरी व लूट की घटनाओ की रोकथाम हेतु सुश्री शिमाला प्रसाद पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी, लोकेश मार्को उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के व्दारा दिये गये निर्देशों के पालन में उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी सारिका पाण्डेय के मार्गदर्शन मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी निरी. अरूणा वाहने जीआरपी के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा आज एक शातिर बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की गई है। पकड़े गए बदमाश से चोरी के दो मामलों में चोरी का लगभग 1 लख रुपए कीमती माल भी बरामद किया गया है। प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि 19 मार्च को टीम के द्वारा रेल्वे स्टेशन कटनी, मुड़वारा, एन.के. जे. व कटनी साऊथ में आकस्मिक चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रेल्वे स्टेशन साऊथ कटनी में मुखबिर की सूचना के आधार पर एक व्यक्ति अमर उर्फ अमर निषाद पिता राजकुमार निषाद उम्र 25 साल निवासी खिरहनी फाटक थाना कोतवाली जिला कटनी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
पूछताछ के दौरान करीब एक वर्ष से अभी तक अलग अलग स्टेशनों में व ट्रेनों में यात्रियों के लेडीज पर्स नगदी व सोने चाँदी के जेबरात चोरी करना स्वीकार किया। जिसके कब्जे से 29 दिसंबर 23 को धारा 379 भादिव के फरियादिया स्नेहलता कुमारी का लेडीज पर्स में चोरी गया मशरुका नगदी 4,000/- रुपये जप्त किया गया व आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया जाकर पूछताछ की गई जो थाना में दर्ज अप. क्रं. 41/24 धारा 379 भादवि के फरियादिया गायत्री पांडेय का दिनाँक 08 जनवरी 24 को चोरी गया मशरुका एक जोड़ी चाँदी की पायल कीमती 8,500/- व एक हाथ घड़ी कीमती 2,000/- रुपये घड़ी अपने पास रखकर चाँदी की पायल संतोष सोनी पिता स्व. बिहारी लाल सोनी उम्र 49 साल निवासी मसुरहा वार्ड थाना कोतवाली जिला कटनी के पास बेचना बताया। उक्त कार्यवाही में लगे अधिकारी, कर्मचारीयो को पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर द्वारा नगद ईनाम से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है। कार्रवाई में जी आर पी थाना प्रभारी अरूणा वाहने, उप निरी. अनिल कुमार मरावी, सउनि शेव सिंह परस्ते, सउनि रघुवर झारिया, प्र.आर. मनोज मिश्रा,, संजय मांझी, प्र.आर. रामरुद्र चौकसे, प्र.आर. राघवेन्द्र शर्मा, प्र.आर. आकाश शुक्ला, आर. प्रवीण तिवारी, अभिषेक सिंह, आर. मुकेश पांडेय, आर. सलमान खान, आर. नवाब सिंह की अहम भूमिका रही