बिलहरी चौकी की ताबड़तोड़ कार्यवाही शराब के विरुद्ध
पुलिस चौकी बिलहरी द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई
आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली तथा रमजान का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिजीत रंजन द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिले के थाने एवं चौकियों को निर्देश दिए गए हैं इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिजीत रंजन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा एवं कुठला थाना प्रभारी श्री अभिषेक चौबे के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19.3.2024 को पुलिस चौकी बिलहरी प्रभारी उप निरीक्षक गोपाल विश्वकर्मा के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरखेड़ा से कुम्हरवारा रोड पर अवैध रूप से अत्यधिक मात्रा में दो व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल में परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर मय स्टाफ एवं गवाहन के दबिश दी गई जो मौके पर आरोपी अविनेश सेन पिता शंकर लाल सेन उम्र 30 साल निवासी बरखेड़ा एवं अमित सिंह पिता वीरेंद्र से उम्र 23 साल निवासी बरखेड़ा के संयुक्त आधिपत्य से 340 पाव देशी मसाला अवैध शराब कीमती करीब 34000 एवं एक हीरो मोटरसाइकिल कीमती कीमती करीब ₹60000 जप्त कर आरोपियों की विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक गोपाल विश्वकर्मा, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक रमाकांत तिवारी आरक्षक संदीप भलावी एवं डायल 100 के चालक रमाकांत ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही

More Stories
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका