Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


न्यूज 24×7इंडिया,
रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ दिनांक 20 मार्च 2024/ जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य ने 24 मार्च को होलिका दहन, 25 मार्च को होली पर्व को शांतिपूर्वक मनाएं जाने के लिए शांति समिति की बैठक ली। अपर कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों और पुलिस की टीम को संयुक्त रूप से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। होलिका दहन के नाम पर हरे भरे वृ़क्षों को काटने वालों के विरूद्ध वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।